Spread the love

राजेश कमल को कालपी सर्किल की कमान, कई महत्वपूर्ण शाखाओं का भी मिला दायित्व

जालौन। जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नई जिम्मेदारियां तय की हैं। इसी क्रम में नवागंतुक पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल को क्षेत्राधिकारी कालपी के पद का कार्यभार सौंपा गया है। साथ ही उन्हें क्षेत्राधिकारी लाइन की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।
जानकारी के अनुसार, पूर्व क्षेत्राधिकारी कालपी अवधेश कुमार सिंह के गैर जनपद स्थानांतरण के बाद यह जिम्मेदारी राजेश कमल को सौंपी गई है। वह हाल ही में हमीरपुर जनपद से स्थानांतरित होकर जालौन पहुंचे हैं।
नए आदेश के तहत राजेश कमल अब कालपी सर्किल के अंतर्गत आने वाले थाना कालपी, कदौरा, आटा और चुर्खी की पुलिस व्यवस्था की निगरानी करेंगे। इसके साथ ही फायर स्टेशन कालपी की व्यवस्थाओं पर भी उनका पर्यवेक्षण रहेगा।
इसके अलावा उन्हें अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की समीक्षा, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर उन्हें कई प्रमुख शाखाओं का भी दायित्व सौंपा गया है, जिनमें अपराध शाखा, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना, पुलिस लाइन, यूपी-112, जिला नियंत्रण कक्ष, परिवहन शाखा, अंगुष्ठ छाप शाखा, सीसीटीएनएस कार्यालय और फील्ड यूनिट शामिल हैं।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि नई जिम्मेदारियों के साथ बेहतर समन्वय और तेज कार्यप्रणाली विकसित होगी। अधिकारियों को उम्मीद है कि राजेश कमल के अनुभव से कालपी सर्किल में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी तथा आमजन से जुड़े मामलों का निस्तारण अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters