राजीव कृष्ण बने यूपी के नए डीजीपी: प्रशांत कुमार को नहीं मिला सेवा विस्तार, पुलिस भर्ती की नकल रहित परीक्षा कराई थी
◆ यूपी के DGP का ऐलान हो गया है। राजीव कृष्ण नए डीजीपी बनाए गए हैं। इन्हें भी कार्यवाहक DGP बनाया गया है। ये लगातार 5वें कार्यवाहक DGP हैं। राजीव कृष्ण की गिनती तेज तर्रार अफसरों में होती है। सीएम योगी के भी काफी करीबी माने जाते हैं। मुख्यमंत्री ने इन्हें यूपी की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक पुलिस भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी इन्हें सौंपी थी, जिस पर ये खरे उतरे थे।
◆ राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। मूल रूप से नोएडा के रहने वाले राजीव कृष्ण का जन्म 26 जून, 1969 को हुआ था। इस समय वे विजिलेंस के डायरेक्टर और पुलिस भर्ती बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर काम कर रहे हैं। राजीव कृष्ण ऐसे घराने से संबंध रखते हैं, जहां एक दो नहीं 6 से ज्यादा अफसर हैं। उनकी पत्नी आईआरएस अफसर हैं और मौजूदा समय में नोएडा में CBDT में डिप्टी सेक्रेटरी हैं।
◆ कार्यवाहक डीजीपी के रूप में पांचवें डीजीपी बने राजीव कृष्ण यूपी आईपीएस अफसरों की कॉडर लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं। ऐसे में संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) से इन्हें स्थाई डीजीपी के रूप में फिलहाल मान्यता नहीं मिल पाएगी। इसके लिए इन्हें मार्च तक इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि तब तक डीजी रैंक के कई और अफसर रिटायर हो चुके होंगे।
#उरई #जालौन #कोंच #कालपी #माधौगढ़ #उरईदर्शन #उरई_दर्शन #orai #jalaun #konch #kalpi #oraidarshan #orai_darshan #madhaugadh



