Spread the love

जालौन पहुंच कमिश्नर ने नमामि गंगे परियोजना के तहत बन रही टंकी का स्थलीय निरीक्षण किया साथ  रहे जिलाधिकारी जालौन।

■कान्हा गौशाला पहुंचे गौ वंशों को अजवाइन और गुड़ खिलाया

■अकोढी दुबे में लगाई जनचौपाल सुनी जनसमस्याएं

 रिपोर्ट महेश चौधरी जालौन

झांसी मंडल कमिश्नर विमल कुमार दुबे द्वारा जालौन पहुंच कर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का स्थलीय निरीक्षण किया ।
जहां पर उन्होंने नगर पालिका पेयजल योजना के अंतर्गत जालौन वाटर सप्लाई व ग्राम पंचायत अकोढ़ी दुबे में जल जीवन मिशन, हर घर जल टंकी व जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में बन रही निर्माणाधीन रिकार्ड रूम का निरीक्षण कर अधीनस्थों को समय रहते कार्य को पूरा कराया जाने के निर्देश दिए।

जालौन एक करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं का मण्डलायुक्त झाँसी मण्डल झाँसी/नोडल अधिकारी विमल कुमार दुबे व जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जालौन नगर पालिका परिषद पेयजल योजना के अंतर्गत जालौन वाटर सप्लाई व ग्राम पंचायत अकोढ़ी दुबे में जल जीवन मिशन, हर घर जल टंकी व कलेक्ट्रेट में बन रही निर्माणाधीन रिकार्ड रूम का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मण्डलायुक्त को जालौन वाटर सप्लाई के बारे में सम्बन्धित अधिकारी ने बताया कि रु० 4560.61 लाख की लागत से जालौन वाटर सप्लाई का कार्य किया जा रहा है
जिसमे 09 नये ट्यूबबेल,
02 रिबोर ट्यूबबेल,
03 अवर जलाशय(क्षमता 500 किली०, 450 किली० एवं 600 किली०),
03 उच्च जलाशय(क्षमता 1550 किली०/22मी० स्टेजिंग, 1800 किली०/22मी० स्टेजिंग एवं 2350 किली०/22मी० स्टेजिंग)
पाईप लाइन 120.10 किमी० तथा गृह संयोजन 14586 एवं सम्बन्धित कार्य किया जाएगा।

मण्डलायुक्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार जनपद के भ्रमण कार्यक्रम में नव निर्मित परियोजनाओं का निरीक्षण किया गया है जिसमे अमृत-2 मिशन के अंतर्गत जालौन में सामान्यजन को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता कराये जाने के सम्बंध में इस परियोजना का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना में 09 नये ट्यूबबेल और 02 ट्यूबबेल को पुनर्जीवित किया जा रहा है और इस 11 ट्यूबबेल के माध्यम से 03 ओवर हेड टैंक्स बनाकर के लगभग 65000 की आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने की योजना है।
उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन बिल्डिंग में पब्लिक रिसेप्शन एरिया भी बनाया जाए जिससे आने वाले व्यक्तियों को बेहतर सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना अभी समय से चल रही है, इसका जो लक्षित समय है जिसके अंतर्गत इस परियोजना का निर्माण कार्य पूरा होगा, समय जुलाई 2025 है।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता काफी अच्छी है, और कार्य तेजी से चल रहा है।
उन्होंने निर्देशित किया गया निर्माणाधीन परियोजना निर्धारित समय मे कार्य पूर्ण करें।
उन्होंने कहा कि जालौन के नगर पालिका क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों के लिये शासन की मंशानुसार शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हो जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य, कार्यदायी संस्था, आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे

 

नमामि गंगे परियोजना के तहत बन रही टंकी का स्थलीय निरीक्षण के बाद फिर कमिश्नर कान्हा गौशाला पहुंचे गौ वंशों को अजवाइन और गुड़ खिलाया गौशाला की व्यवस्था को देखकर वह प्रसन्न भी हो गए और वहां उन्होंने गायों के साथ काफी समय भी बिताया फिर वही अकोढी दुबे में लगाई जनचौपाल मे जन समस्याएं को सुना और उनका निराकरण कराया।

रिपोर्ट महेश चौधरी जालौन

 

Share.

Author reputation” is consistently cited as one of the main factors that influence a News writing decision. If you’re seen as an authority on your News topic, readers will interest your News and read it. One of the best ways to be seen as an authority is to have a great Author Bio. Now Mahesh Chaudhary is the Best Author for Focusnews24x7 This is doubly true for media and social media. Most people in media work very hard under tight deadlines and don’t have time to read long news or even pitch emails. But a good author bio cuts right to the point by saying: so Mahesh Chaudhary is an important person I need to pay attention to.