थाना कदौरा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष प्रभात सिंह के नेतृत्व में कदौरा पुलिस टीम ने तेज कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक ई-रिक्शा, एक मोटरसाइकिल, और एक अवैध असलहा बरामद किया।
घटना का खुलासा करते हुए सीओ कालपी अवधेश सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी लंबे समय से चोरी की वारदातों में संलिप्त था। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने में सफलता मिली है।
बरामदगी:
एक ई-रिक्शा
एक मोटरसाइकिल
एक अवैध असलहा
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।




