जालौन नगर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया
जालौन नगर में स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया। चारों ओर रोशनी और सजावट ने नगर की खूबसूरती में चार चाँद लगा दिए।
नगरवासियों ने भी इस अद्भुत नज़ारे को सराहा और अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। आम जनता का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे पावन पर्व पर नगर को इस तरह सजाकर परिषद ने लोगों के दिल जीत लिए हैं।
रिपोर्ट फोकस न्यूज़ 24×7, महेश चौधरी, जालौन






