तिरंगा यात्रा और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ जालौन में स्वतंत्रता दिवस की धूम
जालौन नगर में स्वतंत्रता दिवस की धूम पूरे जोश और उत्साह के साथ देखने को मिली।
नगर के विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं निकाली गईं, जिनमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।
वहीं, नगर के तमाम विद्यालयों में बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
देशभक्ति गीतों, नृत्यों और कविताओं ने माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।
स्वतंत्रता दिवस पर यह आयोजन न केवल देश के प्रति गर्व की भावना जगाने वाला रहा, बल्कि नई पीढ़ी को देशभक्ति का संदेश भी दे गया।
रिपोर्ट है फोकस न्यूज़ 24×7 से महेश चौधरी, जालौन






