शाखा नंबर 3 के पुनः शाखा सचिव बने संजीव द्विवेदी एवं शाखा अध्यक्ष बने रामप्रकाश सिंह

झांसी: आज नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (NCRMU) की शाखा संख्या 03 ने आज, 18 मई, 2025 को झांसी मंडल कार्यालय में अपनी त्रैवार्षिक आम सभा और चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न किए।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड राम प्रकाश सिंह ने की।
सभा के आरंभ में, शाखा सचिव कामरेड संजीव कुमार द्विवेदी ने पिछले तीन वर्षों के दौरान शाखा द्वारा कर्मचारियों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने आय और व्यय का विवरण रखा, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति दी।

केंद्रीय पर्यवेक्षक वी.के. यादव और चुनाव अधिकारी निर्मल सिंह संधू की देखरेख में 41 प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ। इसके पश्चात, नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया:

अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह,सचिव संजीव कुमार द्विवेदी,कार्यकारी अध्यक्ष वीके बाथम,उपाध्यक्ष अकील अहमद,अमित उपाध्यक्ष, सतीश त्रिपाठी,अरविंद यादव,संयुक्त सचिव प्रवेश सिंह,सहायक सचिव कालू राम कुशवाहा,गगन यादव,सर्वेश कुमार, जितेन्द्र चक्रवर्ती,कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह यादव,कार्यकारिणी सदस्य (सीसीएम) देवेंद्र सिंह, सुनील कार्यकारिणी सदस्य (एजीएम): ब्रजलाल, लक्ष्मण दास, गजराज, सतेंद्र पाल, रामू यादव
मंडल कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड मनोज कुमार जाट ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को हार्दिक बधाई दी और सभी पदाधिकारियों को कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने की शपथ दिलाई, साथ ही उनकी जिम्मेदारियों को भी रेखांकित किया। मंडल मंत्री अमर सिंह यादव ने सभा में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी हितों के लिए सक्रिय रहने और पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रशासन के अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

इस आम सभा में मंडल के कई प्रमुख पदाधिकारी, जिनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष डी के खरे, कामरेड भावेश प्रसाद सिंह, अजय सिंह यादव, मनोज जाट, सुनील पाल, अनिरुद्ध सिंह यादव, तेज सिंह मीणा, जयसिंह यादव, बृजमोहन, दीपक शिन्दे, प्रवेश सिंह, सुनील पुरोहित, नीरज त्रिपाठी और गोपाल रायकवार आदि शामिल थे।

सभा का कुशल संचालन शाखा संख्या 1 के अध्यक्ष संजीवन राय ने किया। अंत में, शाखा अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभा के समापन की घोषणा की।
झांसी से मण्डल मीडिया प्रभारी सुनील पुरोहित l

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters