नगर विकास विभाग के सचिव एवं जनपद देवरिया के नोडल अधिकारी ने बच्चों और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया, पर्यावरण जागरूकता का भी दिया संदेश

नमस्कार! आप देख रहे हैं Focus News 24×7, मैं हूँ विनय पचौरी देवरिया सवांददाता अख्तर अली के साथ
देवरिया जिले से आज की एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है जहाँ नगर विकास विभाग के सचिव एवं जनपद देवरिया के नोडल अधिकारी श्री अजय कुमार शुक्ला ने बच्चों और ग्रामीणों से सीधे संवाद किया, साथ ही पर्यावरण जागरूकता का भी संदेश दिया।

 

आज सुबह 10 बजे श्री शुक्ला ने राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया में आयोजित समर कैम्प का दौरा किया। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडल, कला, खेलकूद और शैक्षणिक गतिविधियों को सराहा और बच्चों को जीवन में सकारात्मक सोच और रचनात्मकता को अपनाने की प्रेरणा दी।

 

इसी दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया और सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया।

 

इसके पश्चात नोडल अधिकारी ने विकासखंड देवरिया सदर की ग्राम पंचायत बगहा मठिया में आयोजित ग्राम चौपाल में भाग लिया। यहाँ उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा की।

 

गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली और चित्रकला को देखकर वे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता की जमकर प्रशंसा की।

श्री शुक्ला ने ग्रामीणों और छात्रों से अपील की कि वे स्वच्छता, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी करें और सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं।

इस अवसर पर सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, डीआरडीए के पीडी अनिल कुमार, डीआईओएस शिवनारायण सिंह, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Focus News 24×7 के लिए देवरिया से यह खास रिपोर्ट। मैं हूँ विनय पचौरी देवरिया सवांददाता अख्तर अली के साथ , देखते रहिए – सच्ची और सकारात्मक खबरों का आपका पसंदीदा चैनल। धन्यवाद।

Share.