ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब, टॉफियों से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7, मैं हूँ विनय पचौरी और पेश है बकरीद पर एक विशेष रिपोर्ट।
ईद-उल-अजहा पर सिजदे में झुके हजारों सिर, शुरू हुआ कुर्बानियों का दौर
कोंच में आज ईद-उल-अजहा का पर्व बड़े ही अकीदत और अमन के माहौल में मनाया गया। ईदगाह सहित नगर और क्षेत्र की दर्जनों मस्जिदों में हजारों मुस्लिम भाई-बहनों ने बकरीद की नमाज़ अदा की और मुल्क में अमन-चैन की दुआ माँगी।
ईदगाह पर हाफिज सलीम ने नमाज़ पढ़ाई। वहीं मौलाना सगीर अहमद ने सुबह 8 बजे ईदगाह पर नमाज़ अदा करवाई। नमाज़ के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा, एसडीएम ज्योति सिंह, सीओ परमेश्वर प्रसाद समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
📿 नमाज़ के बाद कुर्बानियों का दौर शुरू हो गया। शहर काजी बशीरउद्दीन ने बताया कि अल्लाह तआला कुर्बानी देने वालों से खुश होकर उन्हें नेमतें अता करता है।
🕌 इसके साथ-साथ कस्बे की जामा मस्जिद, कुरैशियान, काजियान, आस्ताना-ए-कलंदरिया, जीनतुल इस्लाम और अन्य मस्जिदों में भी नमाज़ अता की गई। नमाज़ के बाद लोग एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद देते रहे।
🧼 साफ-सफाई और जल व्यवस्था को लेकर पालिका और समाजसेवियों ने बेहतरीन प्रबंध किए। शीतल जल की व्यवस्था हाजी मोहम्मद अहमद, अशफाक गौरी, नासिर मंसूरी और अन्य समाजसेवियों द्वारा की गई थी।
👮♂️ सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल, पीएसी और प्रशासनिक अधिकारी पूरे क्षेत्र में तैनात रहे। शहर से लेकर तहसील तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
बच्चों की बकरीद बनी खास – एसडीएम ने टॉफियां बांटी, दुलार किया
ईदगाह मैदान में बच्चों की मस्ती भी देखने लायक थी। रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे बच्चे मेले जैसे माहौल में खिलखिलाते नजर आए। इसी बीच एसडीएम ज्योति सिंह ने बच्चों को दुलारते हुए टॉफियां बांटी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
पूरे क्षेत्र में पर्व उत्साह, भाईचारे और प्रेम के साथ मनाया गया।
Focus News 24×7 की पूरी टीम की ओर से आप सभी को ईद-उल-अजहा की दिली मुबारकबाद।




