जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनाया कड़ा रुख ।
जालौन: त्योहारों के मद्देनजर एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है।
मंगलवार को उन्होंने पुलिस बल के साथ शहर के मुख्य बाजारों और व्यस्त क्षेत्रों में पैदल मार्च किया।
इस कदम से ना केवल आम जनता को सुरक्षा का एहसास कराया गया, बल्कि व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को भी यह संदेश दिया गया कि त्योहारों के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।
एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बाजार में व्यापारियों से संवाद कर उन्हें आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति में पुलिस तुरंत सहायता के लिए उपलब्ध होगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे नगदी लेन-देन या बैंक में जमा करते समय पुलिस की मदद लें।
उन्होंने जोर देकर कहा कि त्योहारों के दौरान, जब नकद लेन-देन में वृद्धि होती है, उस समय व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।
इस पहल से शहर के व्यापारियों ने राहत की सांस ली और पुलिस प्रशासन के इस कदम की सराहना की।
एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने आम जनता से भी अपील की कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति से सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
उन्होंने कहा, “त्योहारों के समय हमें अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी ताकि हर नागरिक अपने त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मना सके। पुलिस का मुख्य उद्देश्य है कि हर व्यक्ति निडर होकर खुशी से त्योहार मनाए।”
इस सुरक्षा पहल से जालौन के निवासियों में एक विश्वास का माहौल बना है। लोग एसपी के इस कदम की सराहना कर रहे हैं और त्योहारों के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस के सहयोग की सराहना भी कर रहे है। 






