एस पी ने कालपी कोतवाली का निरीक्षण किया और दिये आवश्यक निर्देश
उरई जालौन पुलिस अधीक्षक डा दुर्गेश कुमार ने कोतवाली कालपी का वार्षिक निरीक्षण किया जिसमे थाना परिसर, कार्यालय, सी सी टी एन एस कार्यालय, आई जी आर एस, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया!।
थाना के अभिलेखों को भी पुलिस कप्तान द्वारा देखा जहां न्यूनताये दिखी उसे पूरा करने के निर्देश दिये।
इस दौरान सी ओ कालपी ए के सिंह, प्रभारी निरीक्षक नागेन्द्र पाठक आदि उपस्थित रहे।




