डा पी के सेठ मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किये गये एस एस पी बिजिलेंस
वन्यजीवों के संरक्षण पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई एस एस पी ने
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां
लखनऊ एन बी आर आई लखनऊ मे आयोजित पी एच एस एस फाउडेंशन के राष्ट्रीय सम्मेलन मे डा पी के सेठ मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किये गये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ बिजिलेंस डा अरविन्द कुमार चतुर्वेदी।
एस एस पी बिजिलेंस डा चतुर्वेदी को यह अवार्ड उनके द्वारा वन्यजीव अपराध पर अंकुश लगाने के लिये दिया गया।
अवार्ड से सम्मानित डा अरविन्द कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि मै इस पुरुष्कार और मान्यता से अभिभूत हूं साथ ही जल पुरूष डा राजेन्द्र सिंह से मिलकर खुशी दोगुनी हो गयी।
उन्होने कहा पारिस्थितिकी तंत्र और उसके घटक आपस मे काफी हद तक जुडे हुये है उनमे से किसी एक की भी गडबडी का दूरगामी प्रभाव सभी पर पड सकता है जिसमे मनुष्य भी शामिल है!।
उन्होने आगे कहा कि सरकार को और हम सब को वन्यजीव संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
एस एस पी बिजिलेंस लखनऊ डा अरविन्द कुमार चतुर्वेदी को अवार्ड से सम्मानित होने पर पत्रकार एकता संघ जनपद जालौन,
जनपद झांसी के साथ साथ वरिष्ठ पत्रकार के पी सिंह,
जालौन की हकीकत के सम्पादक जितेन्द्र कुमार,
समय की तलाश झांसी के सम्पादक प्रेम प्रकाश अग्रवाल,
बोलती खबरो नई दिल्ली के सम्पादक अरुण कुमार हरदैनियां और
फोकस न्यूज 24×7 के सम्पादक विनय पचौरी ने वधाई दी।





