चिरगांव में लखदाता ट्रैक्टर शोरूम का डीआईजी झांसी ने किया उद्घाटन रिपोर्ट: अनुराग तिवारी, फोकस न्यूज 24×7
कृषि यंत्रों के क्षेत्र में आज चिरगांव में एक नया अध्याय जुड़ गया। डीआईजी झांसी केशव कुमार चौधरी ने मोठ रोड पर लखदाता ट्रैक्टर के शोरूम का उद्घाटन किया।
चिरगांव नगर के मोठ रोड पर स्थित लखदाता ट्रैक्टर शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीआईजी झांसी केशव कुमार चौधरी ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर शोरूम मालिक अनुज सर्बरिया और प्रदीप तिवारी ने बताया कि यहाँ फार्म ट्रैक ट्रैक्टर की पूरी श्रृंखला उपलब्ध है।
उन्होंने घोषणा की कि शुरुआती बीस ट्रैक्टर की बिक्री पर किसानों को विशेष छूट और उपहार दिए जाएंगे।”
कार्यक्रम में डीआईजी केशव कुमार चौधरी ने किसानों को आधुनिक कृषि साधनों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, और आधुनिक तकनीक से किसान अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ा सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में शोरूम संचालक अनुज सर्बरिया ने उद्घाटन में पधारे सभी अतिथियों, पत्रकारों और किसानों का आभार व्यक्त किया।
कृषि यंत्रों के इस नए शोरूम से क्षेत्र के किसानों को आधुनिक ट्रैक्टर और उपकरण अब आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।






