चिरगांव में अन्ना जानवरों का आतंक, आपसी झगडे मे मंदिर की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त

■ मुख्य बाज़ार में अन्ना जानवरों का उत्पात, भोलेनाथ की मूर्ति टूटी

■ अन्ना जानवर बने परेशानी, बच्चों व श्रद्धालुओं में दहशत

नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7 चिरगांव सवांददाता अनुराग तिवारी की रिपोँट
चिरगांव नगर में अन्ना जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।

आज सुबह कस्बे के मुख्य बाज़ार में बने हनुमान जी के मंदिर में अन्ना जानवरों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान लड़ाई करते-करते जानवर मंदिर परिसर तक जा पहुंचे, जहां भोलेनाथ और नंदी जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई।

सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार सूचना मिलते ही चिरगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में साफ़ दिखा कि घटना किसी असामाजिक तत्व ने नहीं बल्कि अन्ना जानवरों ने ही की है।

स्थानीय लोग बताते हैं कि यह कोई पहली घटना नहीं है। अन्ना जानवरों से आम जनता बेहद परेशान है। खासकर विद्यालय से छुट्टी के समय बच्चों को इनसे डर बना रहता है कि कहीं हमला न कर दें।

फिलहाल प्रशासन के लिए यह बड़ी चुनौती बन गई है कि आखिर इन आवारा जानवरों को कैसे काबू में किया जाए।

Share.