SDM पहुंचे मौके पर, लोना गौशाला में मिली लापरवाही की हकीकत
■ जालौन में गौशाला की दुर्दशा ग्रामीणों के आरोप कि भूख से मर रही गायें
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7, जालौन से महेश चौधरी की रिपोँट
जालौन जनपद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत लोना की गौशाला में गायों की मौत का बड़ा मामला उजागर हुआ है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान अर्चना सिंह कुशवाहा, उनके पति बलवान कुशवाहा और सचिव प्रवीण पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान और सचिव की मिलीभगत से गौशाला की हालत बेहद दयनीय है। रोज़ाना दो से चार गायों की मौत हो रही है और मृत गायों को बाहर फेंक दिया जाता है।
सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य मौके पर पहुंचे। गौशाला की बदहाल स्थिति देखकर एसडीएम ने प्रधान और सचिव को कड़े निर्देश दिए।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार जहां एक तरफ गौशालाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। ग्रामीणों के आरोपों ने सरकार की योजनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब देखना यह होगा कि ग्राम प्रधान, प्रधान पति और सचिव के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करता है या नहीं।





