Spread the love

पूंछ में खूंखार कुत्तों का आतंक, पांच बकरियां बनी शिकार

पूंछ। कस्बा में खूंखार कुत्तों की आतंक से लोग भयभीत हैं। आए दिन वह पालतू जानवरों को शिकार बना रहे हैं। आज उन्होंने पांच बकरियों को मार डाला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा के बाजार मोहल्ला निवासी विद्या देवी बकरियां चरा कर परिवार का भरण-पोषण करती थी।

आज सुबह कुछ खूंखार कुत्ते उनके घर में घुसे और पांच बकरियों को मार डाला। एक दिन पहले रामकुमार मास्टर की एक बछिया शिकार बनी।

विगत शनिवार को कस्बा के ही मुकुट यादव की बकरियों को भी इन्हीं कुत्तों ने नोंच डाला था। कुछ दिन पहले नई बस्ती निवासी गुड्डन खान की बकरियों को भी इन्हीं कुत्तों ने जान से मार दिया था। जिस तरह से खूंखार कुत्ते पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहे हैं। कस्बावासियो में भय का माहौल है कि यह कुत्ते उनके बच्चों पर हमला न करने लगें। जितेंद्र सिंह, अतर सिंह यादव, मुकुट सिंह, रामकुमार, श्याम जी, विनय यादव, दीपू मास्टर ने मांग की है कि इन कुत्तों को जल्द से जल्द काबू किया जाए, नहीं तो किसी दिन यह इंसानों पर भी हमला करने लगेंगे।

उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इस समस्या से राहत दिलाई जाए।

Share.