उरई: रोड़वेज बस की टक्कर से सड़क पर बिछे बिजली के कई खंबे, उरई के कालपी बस स्टैंड का मामल

 

आज सुबह उरई के कालपी बस स्टैंड पर एक बस ने बैक करते समय डबल सर्किट की लाइन वाले खंबे में टक्कर मार दी जिसकी वजह से खंबा सड़क पर जा गिरा व साथ ही उस खंभे से लगे और खंबे भी सड़क पर गिर गए। जिससे बड़ा हादसा होते होते टला और यातायात भी हुआ प्रभावित।

 

जानकारी के मुताबिक अब सड़क से खंबे हटाए जाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है अगले 1 घंटे में यातायात सुचारू रूप से प्रारंभ हो जाएगा।

 

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)