Spread the love

सम्राट अशोक महान की जयंती धूमधाम से मनाई गई, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

मोठ। कस्बा समथर के लंका पलंका क्षेत्र में मामा कबाड़ी के स्थान पर सम्राट अशोक महान की जयंती बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष समथर जितेंद्र सिंह ‘भाई जी’ ने की, जबकि संचालन ग्याप्रसाद वकील साहब द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सम्राट अशोक महान के जीवन, उनके शासनकाल और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। सभी ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर हरि कृष्ण शिल्पकार (पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि), जयपाल सिंह गुर्जर (जिला अध्यक्ष, आल इंडिया पत्रकार एकता संघ), गोपाल भगत, मेहराब खान, विजय कुशवाहा, करण प्रिय गौतम, अखिलेश खटीक, श्री दयाल अहिरवार, बद्री बहेलिया, बृजेश कुमार, मोहन सिंह दोहरे, भगवान सिंह, राम खिलौने, ज्वाला प्रसाद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार करण प्रिय गौतम द्वारा व्यक्त किया गया।
रिपोर्ट: जहूर अहमद खान, संवाददाता – मोठ

Share.