• मथुरा में करीब 50 लाख भक्त कान्हा के जन्म के साक्षी बनने के लिए यहां पहुंचे।
  • जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मथुरा पहुंचे। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर पूजा की।
  • रात 12 बजे कान्हा ने जन्म लिया तो श्रीकृष्ण जन्मस्थान की जय के नारे  लगने लगे।
  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था की गई। आतंकवादी निरोधक दस्ता (एटीएस) ने पैनी निगाह रखी हुई है

मथुरा : कन्हैया के भक्तों के लिए ब्रजवासियों ने जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण जन्म भूमि के आसपास लगभग 20  मंचों से लोक कलाकारों ने प्रस्तुति दी।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देश विदेश से भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन को आ रहे भक्तों के लिए उनकी जन्मस्थली को सजा दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश की जनता को दी बधाई और शुभकामनाएं

सीएम कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का धरा पर अवतरण धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना के लिए हुआ था। उनका जन्म धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना एवं अधर्म, अन्याय और अत्याचार समाप्त करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने भगवत गीता के माध्यम से ज्ञान, कर्म एवं भक्ति योग का जो संदेश दिया, उसकी प्रासंगिकता शाश्वत है

जन्मस्थान के रेड जोन, यलो जोन और ग्रीन जोन में किसी को भी बिना तलाशी के अंदर नहीं आने दिया गया।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आसपास होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशाला में ठहरे लोगों का पता किया गया। क्षेत्रीय नागरिकों को भी सजग किया गया है। संदिग्ध नजर आने पर उनकी तत्काल ही जानकारी देने को कहा गया।

जन्माष्टमी के अवसर सीएम योगी ने वृंदावन में अन्नपूर्णा भोजनालय का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने संतों और श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन परोसा। सीएम योगी ने संतों और बच्चों से पूछा यह रसोई आपको कैसी लगी, कोई कमी तो नहीं रह गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर वृंदावन के पवनहंस हेलीपेड 1 बजकर 17 मिनट पर पहुंचा। यहां संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, गन्ना विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण समेत स्थानीय विधायकों ने बुके देकर किया स्वागत किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर के मंच पर पहुंचे, जहां से 5 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर परिसर में दिनभर राधे-राधे के जयकारों की गूंज रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलाकारों ने कृष्ण भजनों से भक्ति की बयार बहायी। श्रद्धालु भी भक्ति में सराबोर होकर झूमे।  भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाब बल भी तैनात किया गया है। ड्रोन से भी शहर की निगरानी की जा रही थी।

Share.