मोठ: बकरीद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

मोठ/समथर (जालौन) – आगामी बकरीद पर्व को लेकर समथर कस्बे के थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने की।

बैठक के दौरान थाना अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने बताया कि बकरीद के अवसर पर थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया जाएगा और पूरे क्षेत्र में निरंतर गश्त कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और यदि कहीं भी कोई अफवाह फैलती है, तो उसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दी जाए।

🤝 सामाजिक सौहार्द्र और शांति की अपील

शांति समिति की इस बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
बैठक में सभी लोगों ने बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की।

🧾 उपस्थित प्रमुख लोग

इस अवसर पर प्रमुख रूप से निम्न लोग मौजूद रहे:
महेंद्र सिंह नागर, जयपाल सिंह गुर्जर (जिला अध्यक्ष – पत्रकार एकता संघ), श्यामा शरण उपाध्याय, मोहित शर्मा, शुभम त्रिपाठी, आशीष उपाध्याय, संजीव व्यास, आरिफ अली, महमूद खान, अख्तर खान मंसूरी, अब्दुल समीम, हफीज़ खान आदि।

👉 रिपोर्ट – तहसील संवाददाता जयपाल सिंह गुर्जर, समथर से

Share.

Tehsil Reporter DISTRICT: JHANSI