Spread the love

समाजवादी पार्टी का झांसी में विस्तार | राहुल बबीना को मिली अहम ज़िम्मेदारी

PDA जननायक माननीय श्री अखिलेश यादव जी का सहृदय धन्यवाद झांसी में कार्यकर्ताओं के लिए कार्यालय की जमीन खरीदी और पावर ऑफ एंटोनी राहुल बबीना को दी
नमस्कार! आप देख रहे हैं Focus News 24×7 और पेश है आज की खास ख़बर।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जननायक माननीय श्री अखिलेश यादव जी ने झांसी में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है।

झांसी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए कार्यालय हेतु ज़मीन की खरीदी की गई है, जो पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मज़बूत बनाएगी। इस पहल से स्थानीय कार्यकर्ताओं को न केवल एक स्थायी ठिकाना मिलेगा, बल्कि संगठनात्मक कार्यों में भी नया उत्साह और ऊर्जा आएगी।

इसके साथ ही, जननायक अखिलेश यादव जी ने झांसी जिले के बबीना क्षेत्र से सक्रिय एवं समर्पित नेता श्री राहुल बबीना को “पावर ऑफ अटॉर्नी” सौंपी है। यह ज़िम्मेदारी राहुल बबीना को सौंपना न केवल उन पर पार्टी नेतृत्व का विश्वास दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि समाजवादी पार्टी युवाओं और ज़मीनी कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

राहुल बबीना ने इस अवसर पर अखिलेश यादव जी का सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

यह कदम निश्चित रूप से झांसी और बुंदेलखंड क्षेत्र में समाजवादी पार्टी को नई गति देगा।

इसी के साथ मुझे दीजिए इजाज़त। देखते रहिए Focus News 24×7 — जहाँ खबरें हैं साफ़, सटीक

Share.

Tehsil Reporter DISTRICT: JHANSI