Spread the love

दबंगो ने पहले मोटर साइकिल मे कार से टक्कर मारी फिर मोटर साइकिल की चाबी मांगने पर किया लहूलुहान

उरई । सोमवार को पुलिस अधीक्षक ईराज राजा को शिबम पुत्र लाल बहादुर निवासी उमरारखेरा ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका भाई विवेक कुमार की मोटर साइकिल मे दिनांक 8 जुलाई 2023 रात्रि 8:30 बजे लगभग सुहागमहल के पीछे से तेज अनियंत्रित चार पहिया कार ने टक्कर मार दी । कार मे बैठे राघवेन्द्र यादव पुत्र गुडडू शिवम यादव पुत्र नामालूम नि० पाठकपुरा उरई और उनके तीन साथी बोले गाड़ी बीच रास्ते रोक दी यह कहकर मारपीट कर दी। उक्त सभी पांचो नशे मे थे। भाई विवेक ने अपने बड़े भाई शिबम को सूचना दी। तो शिबम अपने साथी अजय व भाई विवेक के साथ रात्रि 9 बजे राघवेन्द्र के घर चाबी लेने पहुंचे तो राघबेन्द्र यादव और शिबम यादव ने मुहल्ले 10-15 लोगो बुलाकर मारपीट की गयी। जिसमे राघबेन्द्र ने शिबम के सर गुम्मा मार दिया । पीड़ितों पुलिस अधीक्षक से जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग की ।

Fast education centre नवोदय एवं सैनिक प्रवेश परीक्षा हेतु कोचिंग संस्थान

 

कांग्रेस दफ्तर के ठीक सामने लाल टॉवर के पीछे अजनारी रोड उरई जालौन  मोब न 7388773156, 7982339413

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)