राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा जालौन नगर में किया गया पथ संचलन – देशभक्ति और अनुशासन का अद्भुत संगम
नमस्कार! आप देख रहे हैं Focus News 24×7 – जमीनी हकीकत की सच्ची तस्वीर।
जालौन (फोकस न्यूज 24*7) – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) द्वारा जालौन नगर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह पथ संचलन नगर के सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर झंडा चौराहा, छोटी माता मंदिर, बिजली घर चौराहा, जलकल चौराहा, देव नगर चौराहा, कोतवाली रोड, काली माता मंदिर, बैंक चौराहे से होता हुआ पुनः सरस्वती शिशु मंदिर पर सम्पन्न हुआ।
पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे देशभक्ति के नारे लगाते हुए नगरवासियों को प्रेरित किया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया, जिससे वातावरण देशभक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन केवल एक मार्च नहीं, बल्कि यह अनुशासन, संगठन, एकता और देशभक्ति का प्रतीक होता है। इसका उद्देश्य समाज में राष्ट्र के प्रति चेतना जागृत करना, युवाओं को अनुशासित जीवन की प्रेरणा देना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम नगर में सकारात्मक ऊर्जा और सौहार्द का वातावरण निर्मित करता है।
कार्यक्रम में जिला सहसंचालक शिवराम महाजन, संघ चालक अशोक सोनी, गौतम त्रिपाठी, रामेंद्र गुप्ता, विधायक गौरी शंकर वर्मा, अभय सिंह राजावत, पुनीत मित्तल, राजा सिंह, अभय सिंह, के सी पाटकर, महेंद्र पाटकर, वाचस्पति मिश्रा, विनय निगम, कपिल सोनी, लकी तोमर सहित सैकड़ों स्वयंसेवकों की उपस्थिति रही।
नगर में पथ संचलन को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था में सीओ शैलेंद्र बाजपेई, कोतवाल अजीत सिंह, चौकी इंचार्ज जितेंद्र अपने दल-बल के साथ मुस्तैद नजर आए।
रिपोर्ट – महेश चौधरी, फोकस न्यूज 24*7, जालौन
Focus News 24×7 के साथ बने रहें – जालौन की हर खबर सबसे तेज़।
जालौन (फोकस न्यूज 24*7





