Spread the love

शहीद सिपाही की पत्नी के लिये पुलिसजनों ने 25 लाख की रकम इकट्ठा की

उरई।

गत 10 मई को हाईवे पर पिकेट ड्यूटी करते समय बदमाशों के हाथों शहीद हुये कांस्टेबिल के परिजनों को जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन सहायता स्वरूप अदा किया।

जिले के पुलिस स्टाफ ने सिपाही भेदजीत सिंह के परिवार की सहायता के लिये स्वेच्छा से एक दिन के वेतन की सहायता देने का संकल्प लिया था जिसकी कुल राशि 25 लाख 3 हजार 249 रूपये की चैक आज आरक्षी की पत्नी को प्रदान की गयी। यह चैक एसपी ने अपने हाथों से उन्हें प्रदान की।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)