सेक्टर135 डूबने की आशंका, प्रशासन ने जारी की बाढ़ चेतावनी नोएडा में बाढ़ का कहर
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7 बड़ी खबर आ रही है विनय कुमार के साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा से, जहां यमुना और हिंडन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से हालात बिगड़ने लगे हैं।
नोएडा के सेक्टर-135 जैसे निचले इलाकों में डूबने की आशंका जताई जा रही है। हालात को देखते हुए लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं। वहीं हिंडन नदी भी खतरे के निशान पर बह रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
“प्रशासन ने तुरंत बाढ़ चेतावनी जारी कर दी है। राहत और बचाव दल अलर्ट पर हैं और प्रभावित लोगों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। प्रशासन ने साफ निर्देश दिए हैं कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें।”
■ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं।”
■ बिजली के तार और पोल से दूरी बनाए रखें।”
■ जरूरी कागज़ात और सामान ऊँचे स्थान पर रखें।”
■ जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत संपर्क करें।”
यमुना और हिंडन का उफान लगातार चिंता बढ़ा रहा है। प्रशासन की अपील है कि लोग सतर्क रहें और किसी भी तरह की आपात स्थिति में तुरंत मदद माँगें। Focus News 24×7 लगातार आपको हर अपडेट सबसे पहले पहुँचाता रहेगा।





