स्टार्क ने छोड़ा T20 क्रिकेट, अब नजरें 2027 वर्ल्ड कप और एशेज पर
■ T20I से स्टार्क की विदाई, टीम में युवाओं को मिलेगा मौका
■ स्टार्क का संन्यास – ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक युग का अंत
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7, आज की खबर विनय कुमार के साथ
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज़ गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आज ट्वेंटी20 इंटरनेशनल (T20I) क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।
स्टार्क ने 2012 में T20I डेब्यू किया था और अपने शानदार करियर में 65 मैचों में 79 विकेट झटके। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए इस फॉर्मेट में दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। उनसे आगे सिर्फ लेग स्पिनर एडम ज़म्पा हैं।
स्टार्क ने कहा कि अब उनका पूरा फोकस टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर होगा। उनका लक्ष्य है आने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप और एशेज सीरीज में देश को सफलता दिलाना।
यह फैसला उन्होंने T20I वर्ल्ड कप 2026 से कुछ ही महीने पहले लिया है। ऐसे में टीम की रणनीति पर बड़ा असर पड़ सकता है। चयनकर्ता अब नाथन एलिस, सीन एबॉट और ज़ेवियर बार्टलेट जैसे युवा गेंदबाजों को मौका देने की तैयारी में हैं।
स्टार्क का यह कदम ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक युग के अंत के तौर पर देखा जा रहा है।
अब देखना होगा कि उनकी गैरमौजूदगी में कंगारू टीम अपने बॉलिंग अटैक को कैसे मजबूत करती है।





