मोठ: सम्राट अशोक जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब
■ ग्राम साकिन में कुशवाहा समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा, सम्राट अशोक के आदर्शों को किया गया नमन
मोठ (झांसी): सम्राट अशोक की जयंती के शुभ अवसर पर मोठ तहसील के समथर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साकिन में शुक्रवार को एक विशाल और भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा कुशवाहा धर्मशाला से प्रारंभ होकर कुशवाहा मोहल्ला, मुस्लिम बस्ती और नर्सिंग मोहल्ला होते हुए हनुमान मंदिर तक पहुँची और पुनः कुशवाहा धर्मशाला पर सम्पन्न हुई।
समापन कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम प्रधान सेरसा अरुण कुमार कुशवाहा ने किया। शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों, झांकियों और नारों के माध्यम से सम्राट अशोक के आदर्शों व बौद्ध धर्म के शांति संदेश को जन-जन तक पहुँचाया गया।
इस मौके पर क्षेत्र के कई प्रमुख और सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें अमर सिंह कुशवाहा (प्रधान, बहादुरपुर), विजय सिंह कुशवाहा, बालकृष्ण, गोपाल दास, सीताराम कुशवाहा, महमूद नेता बीएससी, नंदराम राजपूत, जगदीश गौतम, बबलू कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, नारायण दास कुशवाहा, ग्या प्रसाद मास्टर, घनश्याम कुशवाहा, राम मिलन विश्वकर्मा, पुनू कुशवाहा, मानसिंह, अशोक खूजा, हरिमोहन कुशवाहा (धीगपुरा), अतर सिंह कुशवाहा (एरा), अखिलेश, चंद्रभान दोहरे, राम सिंह, राहुल खूजा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
पूरे गाँव में उल्लास और एकता का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा के माध्यम से युवाओं को सम्राट अशोक के महान कार्यों और बौद्ध मूल्यों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।