पूछ थाना क्षेत्र में शताब्दी बस असंतुलित होकर खाई में पलटी।

झांसी कानपुर हाईवे पर पूछ थाना क्षेत्र में शताब्दी बस असंतुलित होकर खाई में पलट गई, बस के पलटते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से मोठ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया और हालत नाजुक होने पर झांसी अस्पताल रेफर कर दिया

दरअसल आपको बता दे कि पूरा मामला पूछ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 पर ढेरी की पुलिया के पास मौजूद एक ढाबे के पास का है, जहां कानपुर से सूरत की ओर जा रही शताब्दी बस जैसे ही पूॅछ थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 27 पर ढेरी की पुलिया के पास पहुंची तभी शताब्दी बस असंतुलित होकर खाई में जा पलटी।

इस घटना के बाद शताब्दी बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शताब्दी बस में फंसे यात्रियों में मनीष, रवि, शिव सिंह, सोनू, सूरज, अशोक, अनिल, अनीता, फूलसिंह, हरिओम, लाल दीवान, परशुराम, अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका मोठ ट्रामा सेंटर में इलाज किया गया।

जबकि इस घटना में घायल हरिओम, लाल दीवान, राघवेन्द्र, रवि, सोनू, फूलसिंह की हालत नाजुक होने पर झांसी अस्पताल रेफर कर दिया।

Share.