नगर में बाराही देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी में नौटंकी डांस पार्टी के विरोध में नगर के युवाओं ने एसडीएम जालौन को दिया ज्ञापन
■ लोगो का मानना कि यहां डांस पार्टी जैसे कार्यक्रम होने की वजह से पिछले सालों में घटनाएं घटित होती रही है
जालौन का ऐतिहासिक तथा हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक श्री बाराही देवी मेला विकास प्रदर्शनी मे यहाँ कई जन प्रतिनिधि पहुचते है साथ यहां ही प्रशासन की ओर से व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जाता है कहा जाय तो मेला दौरान पुलिस की सक्रियता भी यहां दिखाई देती है साथ ही यहाँ बडी मात्रा मे भक्त गण भी मंदिर में पूजा-अर्चना करने और मजार पर चादर चढ़ाने आते है ।
इस दौरान यहाँ छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाते है ।
परंतु नगर मे बाराही देवी मेला व विकास प्रदर्शन में नौटंकी डांस पार्टी के विरोध मे युवा आते हैं लोगो का कहना है कि विरोध करना भी सही है क्योकि उन्होंने पुराने सालों में हुई घटनाओं का ब्योरा देते हुए बताया है कि यहां डांस पार्टी जैसे कार्यक्रम होने की वजह से पिछले सालों में घटनाएं घटित होती रही है इस तरह की घटनाएं पुनः ना हो पाए उसके लिए उन्होंने जालौन उपजिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया और कहा यहां नौटंकी डांस पार्टी जैसी व्यवस्थाएं का आयोजन न किया जाए ।
इस पर प्रशासन को ध्यान देने की और हम सभी युवाओं की ओर से महोदय को अनुरोध स्वीकार करने की आवश्यकता है जिससे बाराही देवी मेला व विकास प्रदर्शनी में किसी तरह की कोई बड़ी बाधा नहीं हो पाएगी साथ ही यहां महिलाएं बच्चे निडर होकर मेला का आनंद उठा पाएंगे






