आज प्रयागराज, संगम में किया स्नान किया और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा यह भारतीयता का और आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पर्व है
प्रयागराज , उत्तर प्रदेश: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि आज प्रयागराज, संगम में मैंने स्नान किया।
मैं स्वयं को बहुत ही कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं…यह भारतीयता का और आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पर्व है…
किसी पंथ, समुदाय या धर्म के साथ इसे जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए… भारत से ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां पर डुबकी लगाने के लिए आते हैं…
किसी को यदि भारत और भारतीयता को समझना है तो आकर इस महाकुंभ को देखिए… ”
राजनाथ सिंह ने कहा कि महाकुंभ गंगा यमुना और सरस्वती के साथ सनातन धर्म की आध्यात्मिकता, वैज्ञानिकता साथ ही साथ सामाजिक समरसता का संगम है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि महाकुंभ का यह संदेश एक रहेगा भारत देश।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े समागम का कुशल संचालन यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे श्रद्धा भाव से कर रहे हैं।
इस आयोजन के लिए यूपी के मुखिया योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं।
राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रशासनिक दृष्टि से भी यह आयोजन ऐतिहासिक उपलब्धियों भरा है, क्योंकि मै स्वमं भी इस प्रदेश का मुख्यमंत्री रहा हूं।






