रात एक बजे सड़क पर पलटा गेहूं लदा ट्रक, चालक बाल-बाल बचा
सलेमपुर–मझौली मार्ग पर बीती रात लगभग 1 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार गेहूं से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक के पलटते ही उसमें भरी गेहूं की बोरियां सड़क पर तीतर-बीतर हो गईं।
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और ट्रक चालक सुरक्षित बच गया। स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से गेहूं की बोरियां हटाई गईं, जिससे मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।
यह बड़ा हादसा रात के अंधेरे में हुआ, लेकिन समय रहते किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई।
Focusnews24x7 से अख्तर अली की रिपोँट ………..






