कनाडा में भारतीयों ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, गूंजे भारत माता के जयकारे
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7 और विनय पचौरी के साथ ओमप्रकाश उदैनियां, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, पत्रकार एकता संघ भारत की रिपोँट
कनाडा के किनकारडिन शहर में भारतीय मूल के नागरिकों ने बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के साथ भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया।
इस अवसर पर स्वजन समन्वय सनातन सेंटर के तले कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता इंजीनियर डॉ. सी.एस. त्रिपाठी ने की।
जुलूस के रूप में हाथों में तिरंगा लिए बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए और पूरे जोश के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए।
जुलूस के बाद डॉ. सी.एस. त्रिपाठी ने उपस्थित भारतीयों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्रीय पर्व के इतिहास पर प्रकाश डाला।
इसके साथ ही भारतीय संस्कृति की झलक भी देखने को मिली। मंच पर श्लोक वाचन, सांस्कृतिक नृत्य, संगीत, योग और ध्यान प्रस्तुत किया गया। वहीं, भारतीय और कनाडा के नागरिकों ने मिलकर भारतीय व्यंजनों का स्वाद भी लिया।
आपको बता दें कि डॉ. चन्द्रशेखर त्रिपाठी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के ग्राम फतेहपुरा के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि यह भव्य आयोजन भारतीय संस्कृति के स्वयंसेवकों के सहयोग से ही सम्भव हो पाया।
कनाडा की धरती पर स्वतंत्रता दिवस का यह उत्सव भारतीयता और देशभक्ति की एक अद्भुत मिसाल बना।
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, पत्रकार एकता संघ भारत






