पुलिस ने तीन गोवंशीयों के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार

सोहनपुर,( देवरिया) बनकटा थाना क्षेत्र के रामकोला चट्टी से  थानाध्यक्ष दिलीप सिंह के निर्देशन में अपनी सहयोगी टीम उपनिरीक्षक रिदॄवन सिह  व उपनिरीक्षक श्री लवकुश  ने तीन गोवंशीयों के साथ दो अभियुक्तों को मुकदमा अपराध संख्या 333/22 धारा 3/5ए/8  गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11पशु क्रूरता एक्ट में गिरफ्तार कर लिया तथा मौके पर तीन अभियुक्त फरार होने में कामयाब हो गये। अभियुक्तों की शिनाख्त तस्कर वाहन संख्या यूपी-52एटी-0805 सफ़ेद रंग की पिकअप में तीन गोवंशीय को बिहार वध के लिए ले जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों की शिनाख्त अखिलेश जयसवाल(28) पुत्र स्व0 कमलेश जयसवाल निवासी ग्राम डरैला थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार मुन्ना धोबी(39) स्व0 रामश्रय धोबी निवासी ग्राम डरैला थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार के रूप में हुई है।फरार अभियुक्तों की शिनाख्त भीम पुत्र अजय सिंह निवासी ग्राम हाटपोखर थाना बनकटा जनपद देवरिया एवं राजू जायसवाल पुत्र दूधनाथ जायसवाल निवासी ग्राम दृग्पुरा थाना बनकटा जनपद देवरिया व संदेश गुप्ता पुत्र दीनानाथ गुप्ता ग्राम कोठिलवांं थाना बनकटा जनपद देवरिया के रूप में हुई है।इस बाबत थानाध्यक्ष बनकटा दिलीप सिंह ने बताया की फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Share.