नेशनल हाईवे 27 पर बेकाबू परिवहन बस ने पांच गायों को रौंदा, तीन की मौत, दो घायल
पूंछ झांसी – थाना क्षेत्र के ग्राम सेसा स्थित नेशनल हाईवे 27 पर आज देर शाम लगभग साढ़े सात बजे परिवहन निगम की एक अनियंत्रित बस ने हाईवे किनारे बैठी पांच गायों को कुचल दिया। हादसे में तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी और उपजिलाधिकारी मोंठ अवनीश तिवारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने इस दौरान गांव में गौशाला बनवाने की मांग भी उठाई।
सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी ने मृत गायों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें जमीन में दफन कराया। वहीं घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
📌 रिपोर्ट – पं. विवेक तिवारी






