देव नगर चौराहे पर एसबीआई मैनेजर ईश्वर दयाल के साथ दिनदहाड़े मारपीट की  हुई है वारदात  जानिये क्या कहा

नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7 और मैं हूँ आपका अपना संवाददाता।

👉 जालौन नगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
देव नगर चौराहे पर एसबीआई मैनेजर ईश्वर दयाल के साथ दिनदहाड़े मारपीट की वारदात हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह जब ईश्वर दयाल अपनी गाड़ी से बैंक शाखा आ रहे थे, तभी आकोडी से उनके पीछे दो बुलेट सवार लग गए। पीछा करते हुए जब आरोपी देव नगर चौराहे पर पहुंचे और अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाए, तो उन्होंने मैनेजर की गाड़ी रोककर बाहर खींच लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान मौके पर मौजूद दो पुलिसकर्मियों से मदद मांगी गई, लेकिन उन्होंने कोई सहयोग नहीं किया। पीड़ित ने घटना की सूचना जालौन कोतवाली में दी है, लेकिन अब तक किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।

गौरतलब है कि देव नगर चौराहा नगर का सबसे व्यस्त चौराहा माना जाता है, जहाँ पुलिस की मौजूदगी रहती है। इसके बावजूद इस तरह की वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करता है।

स्थानीय लोगों ने  भी पुलिस से मांग की है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए और आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।

📍 रिपोर्ट – न्यूज़ 24×7 से महेश चौधरी, जालौन

Share.

Author reputation” is consistently cited as one of the main factors that influence a News writing decision. If you’re seen as an authority on your News topic, readers will interest your News and read it. One of the best ways to be seen as an authority is to have a great Author Bio. Now Mahesh Chaudhary is the Best Author for Focusnews24x7 This is doubly true for media and social media. Most people in media work very hard under tight deadlines and don’t have time to read long news or even pitch emails. But a good author bio cuts right to the point by saying: so Mahesh Chaudhary is an important person I need to pay attention to.