सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर मिली अज्ञात बालिका, घर देवरिया बताने का दावा
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात बालिका मिलने से हड़कंप मच गया। बालिका ने पूछताछ में अपना घर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बताया है, लेकिन वह अपने परिजनों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है।
रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर बालिका को सुरक्षित चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल बालिका की देखभाल की जा रही है और उसकी पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
चाइल्ड हेल्पलाइन सीतामढ़ी ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इस बालिका के बारे में कोई जानकारी हो या वह उसे पहचानता हो, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क करें, ताकि बच्ची को उसके परिवार से मिलाया जा सके।
अपील:
अगर किसी को इस बच्ची के बारे में कोई भी जानकारी हो, तो कृपया तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन सीतामढ़ी को सूचित करें।






