देश के एक लाख गांवों में चौबीस लाख हितचिंतक बनाएगा विहिप-नागेन्द्र सिंह

रिपोर्ट  : असगर अली focusnews24x7 

■■■■■■■■■■■■■

सलेमपुर (देवरिया)। विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने कहा कि 20 नवंबर तक चलने वाले अभियान में देश के एक लाख गांवों में चौबीस लाख हितचिंतक बनाए जाएंगे। वे नगर के सोहनाग मोड़ चौराहे पर हुई सभा में बोल रहे थे जहां से इस अभियान का श्रीगणेश किया गया।

उन्होंने आगे कहा कि इसमें सनातन धर्म के सभी वर्गों, जातियों, पन्थों, समुदायों के लोगों को जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम में डॉ डीके सिंह, अमरजीत कुशवाहा, संतोष दुबे, राजेश मिश्र, मन्तेश्वर मिश्र, नित्यानंद राय, स्वामी श्रद्धानंद जी महाराज, पुष्प लता देवी, कुसुम लता देवी, छेदी जायसवाल, सुमित कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा, मनीष चौरसिया, परमवीर रौनियार, सुभाष यादव, रामदास राजभर, बंसराज सिंह, गीता शर्मा, उत्कर्ष शर्मा, आदित्य शर्मा आदि ने सक्रिय रूप से भाग लिया

Share.