इस सात दिवसीय स्वच्छता महायज्ञ ने साबित कर दिया कि जब इरादा मजबूत हो, तो बदलाव निश्चित है। ग्राम पहाड़गांव

नमस्कार और आप देख रहे हैं Focus News 24×7।
आज हम आपको ले चलते हैं कोंच क्षेत्र के ग्राम पहाड़गांव, जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित होकर, स्वर्गीय चौधरी श्रीधर पचौरी की स्मृति में एक ऐसा सात दिवसीय स्वच्छता अभियान चला… जिसने न सिर्फ गांव की सूरत बदली बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया।

यह विशाल स्वच्छता अभियान, विनय पचौरी के अथक प्रयास और सहयोग से संभव हुआ।
सात दिनों तक लगातार सफाई, कचरा निस्तारण, सड़क और गलियों की धुलाई, तथा जनजागरूकता रैलियों के जरिए लोगों में स्वच्छता के प्रति नई सोच जगाई गई।

इस अभियान में क्षेत्रीय जनों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पूर्व ग्राम प्रधान स्वर्गीय श्यामसुंदर की छवि, उनके पुत्र विनय पचौरी के नेतृत्व में, लोगों ने फिर से महसूस की।

कार्यक्रम में उस समय के जिलाधिकारी मन्नान अख्तर, डीपी आरो, उपजिलाधिकारी, पूर्व डीजीपी सुब्रत त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुमन निरंजन, माननीय देवेंद्र निरंजन, माननीय केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा, विधायक गौरी शंकर वर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, विनोद पाठक, नीलेश दीक्षित, रामशंकर छानी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

ओमप्रकाश उदैनिया ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।
पूर्व उप प्रधान विवेक पचौरी और शैलेन्द्र पचौरी समेत पूरे ग्रामीण जनों का भरपूर सहयोग रहा।

देवषिँ विद्या मंदिर, श्रीधर नगर, पहाड़गांव ने दिन-रात व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई और अभियान में चार चांद लगा दिए।

विशेष क्षण – संकल्प और योगदान

इसी दौरान, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक की उपस्थिति में मंच से विनय पचौरी ने एक ऐतिहासिक संकल्प लिया
कि जब तक कोंच क्षेत्र के सभी ग्रामों में पानी की टंकी की उचित व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक वे किसी भी राजनीतिक मंच पर उपस्थित नहीं होंगे।

इस संकल्प के बाद, जिला पंचायत अध्यक्ष के अनुरोध पर, विनय पचौरी ने अपने कृषि खलियान के कुछ हिस्से को पानी की टंकी के निर्माण हेतु दान भी कर दिया।
विधायक के सतत प्रयासों से, ग्राम में एक बड़ी पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू हुआ, जो न केवल पहाड़गांव बल्कि आसपास के कई गांवों में भी जल आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।

समापन संदेश

इस सात दिवसीय स्वच्छता महायज्ञ ने साबित कर दिया कि जब इरादा मजबूत हो, तो बदलाव निश्चित है।
विनय पचौरी का यह योगदान केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं, बल्कि विकास और बुनियादी सुविधाओं की दिशा में भी एक बड़ी मिसाल है।

ऐसे प्रयास ही हमारे भारत को महान और प्रेरणादायक बनाते हैं।
फिलहाल के लिए बस इतना ही… देखते रहिए Focus News 24×7, क्योंकि हम लाते हैं आपके लिए, हर वो खबर जो है आपके लिए ज़रूरी।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters