तीन मासूम बच्चों से छिन गया मां का आंचल – करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत
🛑 ब्रेकिंग न्यूज़ 🛑
📍स्थान: जालौन, उत्तर प्रदेश
जालौन जिले के गोहन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवीपुर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, नवीपुर गांव निवासी एक महिला जब घर के बाथरूम में स्नान करने गई, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गई। करंट लगते ही महिला अचेत होकर गिर पड़ी। परिजन जैसे ही मौके पर पहुंचे, उन्होंने तत्काल उसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
लेकिन अफसोस की बात है कि चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद मेमो के माध्यम से पुलिस को जानकारी भेजी गई है। शेष विधिक कार्रवाई की जा रही है।
📝 रिपोर्ट: महेश चौधरी, Focus News 24×7, जालौन
(यह खबर बहुत ही संवेदनशील है, कृपया प्रार्थना करें कि भगवान शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दे)






