प्रयागराज में महिला परिचालक भर्ती मेला शुरू, दो घंटे में 25 आवेदन—दस्तावेज सत्यापन तेज

न्यूज़ पॉइंट्स:

■ यूपीएसआरटीसी प्रयागराज क्षेत्र में महिला संविदा परिचालकों की भर्ती के लिए आज राजापुर कार्यशाला में भर्ती मेला शुरू

■ सुबह 10 बजे शुरू हुई प्रक्रिया, दोपहर 12 बजे तक 25 महिला अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन आवेदन किया

■ मौके पर ही दस्तावेज सत्यापन, पात्र पाई गई महिलाओं का तुरंत चयन

■ ग्रामीण आजीविका मिशन, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट-गाइड एवं कौशल विकास मिशन से जुड़ी महिलाओं को प्राथमिकता

■ 12वीं पास और ट्रिपल-सी धारक 18–40 वर्ष की महिलाएं भी कर सकती हैं आवेदन

■ चयनित महिलाओं को संविदा आधारित अनुबंध, एसी व साधारण बसों में तैनाती

■ प्रति किलोमीटर 2.02 रुपये मानदेय, 3 हजार रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन, फ्री पास और रात्रि भत्ता

■ ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन आवेदन भी उपलब्ध—निगम की वेबसाइट पर

■ क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार ने कहा—आज ही पात्र अभ्यर्थियों का चयन पूरा किया जाएगा

Share.