जालौन में 2.7 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय तस्करों को गिरफ्तार किया

जालौन जिले की उरई कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अंतर्जनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। आरोपियों पर पहले से ही NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज था।

 

सीओ सिटी अर्चना सिंह ने बताया कि पुलिस की रूटीन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके पास भारी मात्रा में गांजा पाया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम राजपूत उर्फ सत्यम खेड़ा, निवासी खेड़ा शिलाजीत (थाना जरिया, हमीरपुर) और अनमोल श्रीवास, निवासी ग्राम खरका (थाना डकोर, जालौन) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अनमोल श्रीवास वर्तमान में उरई के इंद्रानगर तुफैलपुरवा इलाके में रह रहा था।

 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी अन्य राज्यों से गांजा लाकर बुंदेलखंड क्षेत्र में इसकी तस्करी करते थे। वे मांग के अनुसार इस नशीले पदार्थ की आपूर्ति करते थे। गिरफ्तार आरोपियों पर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

सीओ सिटी ने यह भी बताया कि पुलिस नशे के कारोबार पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कार्रवाई से न केवल गांजा तस्करों के नेटवर्क पर बड़ा झटका लगा है, बल्कि क्षेत्र में नशे के कारोबार पर भी रोकथाम की उम्मीद है।

 

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)