ग्राम न्यायालय भाटपार रानी द्वारा आयोजित मोबाइल कोर्ट में 23 वादों का हुआ निस्तारण
रिपोॅट: अख्तर अली (भिंगारी, भाटपार रानी)
■ न्यायाधीश श्री सिद्दी जय प्रकाश की मौजूदगी में मोबाइल कोर्ट (सचल न्यायालय) का सफल आयोजन
ग्राम पंचायत भवन भिंगारी के कार्यालय में शनिवार को ग्राम न्यायालय भाटपार रानी के न्यायाधीश श्री सिद्दी जय प्रकाश की मौजूदगी में मोबाइल कोर्ट (सचल न्यायालय) का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कुल 33 वादों की सुनवाई की गई, जिनमें से 23 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं कुल ₹13,200 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया, जिसे मौके पर ही वसूल किया गया।
न्यायाधीश श्री सिद्दी जय प्रकाश ने बताया कि मोबाइल कोर्ट का मुख्य उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को न्याय तक आसान पहुँच प्रदान करना है। खासकर उन लोगों के लिए जो शारीरिक रूप से अक्षम हैं या अन्य कारणों से नियमित अदालत में उपस्थित नहीं हो पाते।
इस दौरान न्यायालय के कर्मचारी
श्री गणेश कुमार गोंड, श्री आलोक पाण्डेय, श्री हिमांशु गुप्ता, श्री अनुराग वर्मा, श्री पंकज कुमार राय, कोर्ट मोहरिर श्री धर्मेंद्र यादव,
तथा
अधिवक्ता— श्री सुनील कुमार शर्मा, श्री विजय कुमार शर्मा एवं श्री मृत्युंजय कुमार मौजूद रहे।






