15 अगस्त के पावन अवसर पर जब देश आज़ादी का अमृत पर्व मना रहा होगा

 तब जालौन जनपद का एक गांव गर्व और सम्मान की नई इबारत लिख रहा होगा।

■ गांव का गौरव बना प्रधान  दिल्ली में होगा सम्मान राष्ट्रीय सम्मान पाने वाला ग्राम प्रधान  शंभू सिंह सेंगर शेखपुर

शेखपुर बुजुर्ग के ग्राम प्रधान शंभू सिंह सेंगर को इस स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें उनके गांव को आदर्श ग्राम बनाने और ग्राम विकास की योजनाओं के प्रभावशाली क्रियान्वयन के लिए प्रदान किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत शेखपुर बुजुर्ग में सचिवालय भवन से लेकर खेल का मैदान, पौधारोपण, जल व्यवस्था और बच्चों के लिए खेल उपकरण—हर योजना को पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ जमीन पर उतारा गया है। ग्राम प्रधान शंभू सिंह सेंगर की कार्यशैली की सराहना जिले के प्रभारी मंत्री, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित तमाम उच्चाधिकारियों ने स्वयं गांव का निरीक्षण कर की है।

ग्राम सचिवालय की साफ-सुथरी व्यवस्थाएं, डिजिटल रजिस्ट्रेशन सिस्टम और खुले मैदानों में हरियाली, गांव की तरक्की का प्रमाण दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के आदर्श उदाहरण बने इस गांव के प्रधान शंभू सिंह सेंगर को दिल्ली बुलाकर राष्ट्रीय पर्व के दिन सम्मानित किया जाएगा। खास बात यह है कि इस गौरवशाली क्षण का साक्षी बनने के लिए प्रधान की धर्मपत्नी को भी आमंत्रित किया गया है।

गांववासियों में खुशी का माहौल है। लोग गर्व से कह रहे हैं हमें अपने प्रधान पर नाज है।
15 अगस्त को जब लाल किले की प्राचीर से आज़ादी के गीत गूंजेंगे, तब शेखपुर बुजुर्ग का नाम भी गर्व से गूंजेगा
शेखपुर जैसे गांव अगर देशभर में बनें, तो ‘विकसित भारत’ का सपना जल्द ही साकार हो जाएगा। Focus News 24×7 से मैं हू विनय पचौरी आज की खास रिपोँट ओमप्रकाश एदैनिया के साथ जय हिंद

गांव का गौरव बना प्रधान – दिल्ली में होगा सम्मान

15 अगस्त को लाल किले से शेखपुर की गूंज

राष्ट्रीय सम्मान पाने वाला ग्राम प्रधान: शंभू सिंह सेंगर शेखपुर

Share.

Author reputation” is consistently cited as one of the main factors that influence a News writing decision. If you’re seen as an authority on your News topic, readers will interest your News and read it. One of the best ways to be seen as an authority is to have a great Author Bio. Now Omprakash Udainiya is the Best Author for Focusnews24x7 This is doubly true for media and social media. Most people in media work very hard under tight deadlines and don’t have time to read long news or even pitch emails. But a good author bio cuts right to the point by saying: so Omprakash Udainiya is an important person I need to pay attention to.