फोकस न्यूज़ 24×7 स्पेशल रिपोर्ट
✍️ मोंठ से विशेष संवाददाता की रिपोर्ट

नगर मोंठ स्थित डा. राममनोहर लोहिया प्राइवेट आईटीआई एवं वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई प्राइवेट आईटीआई भुजौंद में प्रशिक्षणार्थियों को मिला सम्मान

■ नगर मोंठ में विश्वकर्मा जयंती पर औजारों की हुई पूजा-अर्चना

■  डॉ. राममनोहर लोहिया व रानी लक्ष्मीबाई आईटीआई में विश्वकर्मा जयंती का आयोजन

■ मोंठ में विश्वकर्मा जयंती: विद्यार्थियों को बांटे गए अंकपत्र व प्रमाणपत्र

नगर मोंठ स्थित डा. राममनोहर लोहिया प्राइवेट आईटीआई एवं वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई प्राइवेट आईटीआई भुजौंद में बड़े ही हर्षोल्लास से भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डा. राजेन्द्र खरे एवं प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह ने भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर की। इसके बाद वर्कशॉप में औजारों और उपकरणों की पूजा की गई।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए इन्द्रजीत सिंह यादव ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को प्रथम शिल्पी और आधुनिक सर्वश्रेष्ठ इंजीनियर माना जाता है। हम सब उनके आशीर्वाद से अपने जीवन और कौशल को संवारने का संकल्प लेते हैं।

समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को अंकपत्र और सर्टिफिकेट वितरित किए गए।

📌 इस मौके पर इन्द्रजीत यादव इन्दू, कृष्णपाल सिंह, मोतीलाल सविता, अशोक श्रीवास्तव, राजेन्द्र राजपूत, गौरव यादव, शैलेन्द्र, सत्यवीर, समीर, जगराम, कृष्णा, वीरेन्द्र, सुरेश चच्चा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

✍️ फोकस न्यूज़ 24×7 से मोंठ से संवाददाता की रिपोर्ट

Share.

Tehsil Reporter DISTRICT: JHANSI