गुरसराय (झांसी)। नगर में स्थित मडोरी बृद्ध आश्रम में अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अरूण नायक के नेतृत्व में मनाई गई। जिसमे मुख्यरूप से नगर के कई समाजसेवियों ने उनके अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें नगर के व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश चौरसिया ने अपने बक्तब में कहा कि अटल जी ने शुरुआत से ही संघर्ष किया उन्होंने अपने जीवनकाल में एक सामाचार पत्र के माध्यम से पत्रकारिता शुरू की। उन्होंने कहा देश के चारो दिशाओं को जोड़ने बाला फोरलेन हाइबे उन्ही की देन है। वही प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव ने कहा कविता के माध्यम से उनके जीबन पर प्रकाश डाला, एवं उनके संघर्ष की कहानी बयां की। जयंती के पश्चात बृद्ध आश्रम में कम्बल वितरण किये गए, जिसमे महिला मोर्चा की महिलाएं भी उपस्थित रही।इस मौके पर शत्रुघ्न सिंह परिहार,रामेश्वर दयाल अग्रवाल, जयपाल सिंह चौहान, गोविंद सिसोदिया, दीपक अहिरवार,प्रवीण जैन, प्रमोद स्वामी, सीटू जैन, अजय गोस्वामी, केशवेंद्र सिंह, धर्मेन्द्र वर्मा, बालाराम वर्मा, राजीब नायक, जितेंद्र व्यास, संजय पटेल, राजू बाला, कपिल अग्रवाल, अरविंद पिपरैया, उमा सोनी, शीतल शर्मा, देवकुंवर प्रजापति, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – आयुष त्रिपाठी

Share.