श्रीराम कथा मे बडी संख्या मे पधारे श्रद्धालुजन।
■स्व श्री गिरीश चन्द्र त्रिपाठी पूर्व प्रधान की पुण्य स्मृति मे आयोजित किया गया आयोजन
उरई जालौन थाना कुठौन्द के ग्राम नाहिली मे गिरीश महाराज के आश्रम ट्यूबेल पर पूर्व प्रधान स्व श्री गिरीश चन्द्र त्रिपाठी की पुण्य स्मृति मे श्रीराम कथा का आयोजन किया गया जिसमे विद्वत वक्ताओ ने श्रीराम कथा का अमृत पान श्रीराम प्रेमियो को कराया।
श्रीराम कथा का अमृतपान कराने वालो मे साध्वी आस्था व्यास, अरुण कुमार गोस्वामी, रामानुज रामायणी, बैकुंठ त्रिपाठी, बब्बू सिंह, रामपाल सिंह रहे, मंच का संचालन किया रमेश चन्द्र द्विवेदी, वीरेन्द्र सिंह ने।
पत्रकार एकता संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश उदैनियां ने स्व श्री गिरीश चन्द्र त्रिपाठी को श्रद्धासुमन अर्पित कर आयोजन की प्रशंसा की, साथ ही श्रीराम कथा के आयोजक स्व श्री त्रिपाठी के सुपुत्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह गौतम त्रिपाठी को आयोजन के लिये साधुवाद दिया।
इस आयोजन मे संघ के पूर्व विभाग कार्यवाह डा प्रयाग नारायण त्रिपाठी, संघ विभाग सेवा प्रमुख पूरन लाल प्रजापति, संघ के जिला व्यवस्था प्रमुख दिनेश चन्द्र चतुर्वेदी, सह खण्ड संघचालक डकोर रामसिंह राजपूत, खण्ड कार्यवाह रवीन्द्र प्रजापति, पत्रकार एकता संघ के जिला उपाध्यक्ष आशीष, समेले आदि उपस्थित रहे।
सभी का आभार ज्ञापित किया आयोजन कर्ता गौतम त्रिपाठी ने।