पिता से नाराज़ युवक ने बेतवा नदी में लगाई छलांग, लापता

नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24 x7 और
अब झाँसी से एक बड़ी खबर रिपोँटर विवेक तिवारी के साथ

पूँछ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक ने एरच बेतवा नदी के पुल से छलांग लगा दी।
नदी में गिरने के बाद युवक लापता हो गया है और पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार एरच थाना क्षेत्र के ग्राम भदरवारा निवासी अनिकेत (21 वर्ष) को किसी बात पर उसके पिता बृज बिहारी ने डांट दिया था।
नाराज़ होकर अनिकेत शुक्रवार सुबह 10 बजे मोटरसाइकिल से घर से निकला और करीब 11 बजे पूँछ थाना क्षेत्र में एरच बेतवा नदी के पुल पर पहुँचा।
वहां मोटरसाइकिल खड़ी करके अचानक नदी में छलांग लगा दी।

नदी में पानी ज्यादा होने की वजह से अनिकेत गहराई में डूब गया और लापता हो गया।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी।

सूचना पाकर थाना प्रभारी जे.पी. पाल पुलिस बल और गोताखोरों के साथ मौके पर पहुँचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

इस हादसे की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों ने बताया कि अनिकेत दो बहनों में इकलौता भाई था और बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था।

खबर लिखे जाने तक युवक की तलाश जारी थी।
घटनास्थल पर परिवार के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद हैं।
वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत के पुत्र राहुल राजपूत भी मौके पर पहुँचे।
फिलहाल पुलिस और गोताखोर युवक की तलाश में जुटे हैं।

रिपोर्ट विवेक तिवारी, Focus News 24×7

Share.