चिरगांव नगर में बाबा श्याम की भव्य पालकी यात्रा निकली

➡️ हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, जयकारों से गूंजा पूरा नगर

➡️ कल होगी भव्य भजन संध्या – नवीन गल्ला मंडी चिरगांव में

पूरी खबर

चिरगांव नगर में आज आस्था और भक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। बाबा श्याम की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसमें हजारों की तादाद में श्रद्धालु शामिल हुए।

यात्रा खाटू श्याम मंदिर से शुरू होकर रामनगर तिराहा, पहाड़ी चुंगी, पहलपूरा, महाकालेश्वर मंदिर, त्यागी आश्रम, स्टेशन, बड़ी माता मंदिर और जैन मंदिर होते हुए सब्जी मंडी तथा रामनगर रोड से निकलकर नवीन गल्ला मंडी स्थित भोले बाबा मंदिर पर सम्पन्न हुई।

श्रद्धालु पूरे जोश और उमंग के साथ बाबा का निशान उठाए जयकारे लगाते आगे बढ़े। पूरे नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

कल  बाबा की भव्य भजन संध्या का आयोजन भी नवीन गल्ला मंडी चिरगांव में किया जाएगा।

यात्रा में हेमंत, अनुज सरवरिया, अक्षय महाराज, सचिन, पंकज नगरिया, उमाशंकर गुप्ता, दिलीप, कर्णेश वाजपेई, अंशुल, नमन नगरिया, धीरज गुप्ता, कंप्यूटर अंकित और रमाकांत दांगी सहित हजारों श्याम भक्त मौजूद रहे।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिरगांव थाना पुलिस पूरे समय मुस्तैद रही।

 

Share.