आज से आर्यावर्त बैंक का नया नाम उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक
★ आर्यावर्त बैंक एक बार फिर अपना नाम परिवर्तित करने जा रही है, 1 मई से आर्यावर्त बैंक का नया नाम उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक होगा। मुख्य शाखा कोंच के शाखा प्रबंधक अशोक नामदेव ने बताया कि वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बड़ौदा यूपी बैंक, आर्यावर्त बैंक एवं प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक का नाम परिवर्तित होकर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक हो गया है।
★ बैंक का नया नाम एक मई 2025 से प्रभावी होगा। बैंक का प्रायोजक बैंक ऑफ बड़ौदा होगा। बता दें कि बैंक की स्थापना छत्रसाल बैंक के नाम से हुई थी। इसके बाद समय-समय पर त्रिवेणी क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, इलाहाबाद ग्रामीण बैंक, आर्यावर्त बैंक के नाम से यह बैंक संचालित होता रहा। अब पांचवीं बार इस बैंक का नाम बदला गया है।





