पुलिस अधीक्षक ने कैलिया थाने का वार्षिक निरीक्षण कर ली व्यवस्थाओं की समीक्षा
■ ग्राम प्रधानों और ग्राम सुरक्षा प्रहरियों के साथ बैठक कर मांगे सुझाव
जालौन। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कैलिया थाना का वार्षिक निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना एवं जब्त व सीज वाहनों की स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही अभिलेखों का भी गहन अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान जहां कुछ कमियां पाई गईं, वहां संबंधित अधिकारियों को उन्हें शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने ग्राम प्रधानों व ग्राम सुरक्षा प्रहरियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था को लेकर सुझाव मांगे और पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कोच डॉ. देवेंद्र पचौरी, थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान और ग्राम सुरक्षा प्रहरी मौजूद रहे।





